सीएचसी सेमरियावां में सीएमओ डाक्टर हरिगोविंद सिंह ने निरीक्षण किया।संवाद
सीएमओ ने सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। मंगलवार को सीएमओ डाॅक्टर अनिरुद्ध सिंह ने सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें ब्लड जांच के लिए केमिकल न होने की शिकायत मिली। जिस पर कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने सीएचसी सेमरियावां में उपस्थिति पंजिका, दवाई वितरण रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर, आयुष्मान कार्ड और इससे मिलने वाली सुविधाओं, जेएसवाई के बारे में जानकारी ली। आयुष्यमान कार्ड से मिलने वालीं सुविधाओं का बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर की साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ को लोगों ने चार माह से सीबीसी जांच के लिए केमिकल (रीजेंट) न होने के बारे में शिकायत की। सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन को बुलाकर समय-समय पर डिमांड बनाकर भेजने का निर्देश दिया। जिससे लोगों को असुविधा न हो।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ मुबारक अली ने बताया कि 10 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक फाइलेरिया नियंत्रण अभियान चलेगा। इस दौरान घर-घर जागरुकता अभियान चलाकर इसके बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरुकता अभियान उच्चाधिकारियों की निगरानी में चलाया जाएगा। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर वी.के.सोनी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. जावेद अख्तर अंसारी, टीकाकरण अधिकारी कौसर अली, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद और अब्दुल गनी आदि मौजूद थे।