कलक्ट्रेट में मृतक ईंट भट्ठा व्यवसायी कौशल चौधरी की पत्नी को चेक देते डीएम।
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत केके ब्रिक फील्ड के मृतक ईंट व्यवसायी कौशल कुमार चौधरी की पत्नी प्रमिला चौधरी को दस लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। डिप्टी कमिश्नर राज्यकर विनय कुमार गुप्ता एवं राजेश पाल ने बताया कि पंजीकृत व्यवसायी के मृत्यु या अपंगता की दशा में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद प्रदान किया जाता है। इसी के तहत यह आर्थिक मदद दी गई है। संवाद