फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी खलीलाबाद को बनाया जाएगा अत्याधुनिक

Sat, 20 Apr 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कायाकल्प टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिए सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान सब कुछ बेहतर मिला। जिस पर टीम के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आगे इसको अत्याधुनिक सीएचसी बनाया जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कयाकल्प टीम शुक्रवार को सीएचसी खलीलाबाद पहुंची। टीम में डॉ. संजय, डॉं. मैनुद्दीन अंसारी, डॉ. जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय थे। कायाकल्प टीम ने सीएचसी के स्त्री रोग विभाग समेत हर विभाग का भ्रमण कर अधिकारियों व चिकित्सकों से बातचीत करके स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। सामान्य और सिजेरियन प्रसव आदि की प्रगति पर टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे समेत केन्द्र के अन्य चिकित्सकाें के साथ बैठक में सुझाव दिया कि सीएचसी खलीलाबाद अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। इस पर आगे कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर बीपीएम अभय त्रिपाठी, डॉ. विशाल यादव, डॉ. इस्तेयाक, फार्मासिस्ट अखिलेश, विक्रम चौधरी समेत केन्द्र के अन्य अधिकारी-कार्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें