फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 साल में भी तैयार नहीं हो पाया सीएचसी का भवन

Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शिवबखरी का अधूरा पड़ा सीएचसी का भवन।
विज्ञापन
रोसयाबाजार। जिले के दक्षिणांचल में स्थित द्वाबा वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार ने शिवबखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की थी। जिसका निर्माण शुरू हुआ लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया। इस पर कुल 3.60 करोड़ रुपये खर्च होने थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनिल कुमार, कपिल देव कनौजिया, रामवृक्ष कनौजिया, हरिराम, योगेन्द्र कुमार, अरविंद, ग्रीशचंद अग्रहरी, रमेश कुमार, नरसिंह, अशोक कुमार आदि लोगों ने कहाकि वर्ष 2013 में इसका निर्माण शुरू हुआ पर आज तक इसका भवन पूरा नहीं हो पाया।
अगर यह बन जाता तो यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी शुरू हो जातीं। दो माह पूर्व सांसद लक्ष्मी कांत उर्फ पप्पू निषाद ने सीएचसी भवन के निर्माण का कार्य पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी से मांग की थी लेकिन इसका असर नहीं दिखा। धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने दो बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का निरीक्षण किया था उसके बाद भी निर्माण कार्य जस का तस है। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि इसके लिए कार्यदायी संस्था से बात की जाएगी। ताकि जल्द से जल्द भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके और उसे हैंडओवर लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें