फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बोले- किसान विरोधी है भाजपा सरकार

विज्ञापन
शनिचरा बाजार में आयोजित कांग्रेस के चौपाल कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बोले- किसान विरोधी है भाजपा सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को शनिचरा बाजार में चौपाल लगाई। इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान, युवा व गरीब विरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध से आम जन मानस परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में दाखिला लेने वाले गरीब परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण को भी भाजपा सरकार समाप्त करती जा रही है। सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा तो देश के प्रधानमंत्री उन्हें आंदोलन जीवी कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ दिखकार युवाओं की हत्या की जा रही है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी मुठभेड़ों की जांच कराकर दोषियो को सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव चौपाल के माध्यम से कांग्रेस भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध हर स्तर पर करेगी। इस मौके पर राम गणेश प्रजापति, नंदलाल चौहान, प्रवीण पांडेय, रामनरेश शर्मा, रामलौट यादव, विजय शुक्ला, लक्ष्मीकांत शुक्ला, यशोदानंद चौधरी, दीपक सिंह, रामधन यादव, रामनाथ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें