फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जंयती के अवसर पर विकास भवन में आयोजित कृ​षि गोष्ठ
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

किसानों को नई तकनीक की दी गई जानकारी, सम्मानित भी किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण चौधरी चरण सिंह की जयंती जनपद में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। विकास भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को सम्मानित किया गया।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसान ही हैं, जो सोने चांदी से नहीं बल्कि मिट्टी से प्यार करते हैं। एक समय था जब ढेकुल से सिंचाई, बैल से खेत की जुताई-बुआई हुआ करती थी। खेती कठिन थी। परंतु समय के साथ तकनीक बदली। सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उत्पादन का सरकार अच्छा मूल्य दे रही है।
विज्ञापन

विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों को समस्त प्रकार के बीज, उर्वरक, यंत्र उपलब्ध करा रही है। किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को प्रतिवर्ष से 6000 रुपये उपलब्ध करा रही है। इसी प्रकार बिजली पानी नि:शुल्क मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का सपना था कि किसान सशक्त एवं समृद्ध हो, जिसको साकार करने का कार्य केंद्र एवं राज्य सरकारें कर रही हैं।

जिलाध्यक्ष भाजपा जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा 26 जनवरी 2024 तक पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए किसान, नौजवान एवं वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान पृष्ठभूमि से थे। प्रधानमंत्री के रूप में जब उन्होंने देश का नेतृत्व किया तो वह किसानों के लिए निर्णय लेने में कभी पीछे नहीं हटे। एक किसान परिवार से आने के बावजूद अच्छे प्रशासक रहे एवं किसान एवं जनमानस के हित के लिए अनेकों लाभकारी निर्णय लिए।
इस दौरान सेतवान राय, लाल जी, उमाकांत, राम उजागिर, रामरति, हरिहर चौधरी, सियाराम चौधरी को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही हरिश्चंद्र द्विवेदी, ब्रह्मदेव प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, रामचंद्र, राम लखन, चंद्रमणि राय, दिलीप सिंह, दिव्यांशु राय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश निषाद, उपनिदेशक कृषि राकेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यशपाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें