संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी राम अधीन ने पुलिस को तहरीर देकर पट्टीदारों पर रास्ते की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित के अनुसार 29 जून की शाम करीब सात बजे उनके पट्टीदार रामचन्द्र तथा उनके पुत्र हिमांशु और सुधांशु रास्ते की जमीन कब्जा कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।