फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से बदलने लगेगी कबीरचौरा की सूरत

विज्ञापन
फरवरी से बदलने लगेगी कबीरचौरा की सूरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में चल रहे विकास कार्यों में से आधे से ज्यादा कार्य फरवरी में पूर्ण हो जाएंगे। लाइट एंड साउंड शो का ट्रॉयल भी फरवरी में प्रस्तावित है। मगहर महोत्सव के बाद सभी कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मगहर स्थित कबीरचौरा परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास करने की गरज से सांसद शरद त्रिपाठी की पहल पर प्रधानमंत्री ने 28 जून को यहां 20 परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। यह कार्य वाप्कोस कांस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। इसके तहत पार्क का सुंदरीकरण, आमी नदी घाट का सुंदरीकरण, कैफेटेरिया, बाउंड्रीवॉल, कलरफुल फोकस लाइट, सोलर लाइट, साउंड एंड लाइट शो, व्याख्यान/प्रदर्शनी, कबीर तलैया घाट, घास के मैदान व पथ, म्यूजिकल फव्वारा आदि का कार्य चल रहा है।  
कार्यदायी संस्था वाप्कोस कांस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष राणा ने बताया कि फरवरी में ही अधिकांश कार्यों को पूरा कराने का लक्ष्य था, लेकिन कुछ कारणों के चलते कार्य करीब एक महीना पिछड़ गया है। फिर भी लाइट एंड साउंड शो का फरवरी में ट्रॉयल हो जाएगा। इसके अलावा करीब एक दर्जन परियोजनाएं फरवरी में पूर्ण हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें