संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार की शाम जिले के सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। डीएम ने बताया कि बीडीओ सांथा विजय कुमार सिंह को खलीलाबाद, बीडीओ मेंहदावल सुरेश कुमार मौर्य को सेमरियावां, बीडीओ बेलहर कला राजेश कुमार श्रीवास्तव को सांथा, सहायक बीडीओ सेमरियावां ओम प्रकाश सिंह को बेलहर कला, बीडीओ बघौली श्वेता वर्मा को बीडीओ के साथ ही बेलहर कला के पीओ मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके अलावा विकास भवन में कार्यरत बीडीओ अमरेश सिंह चौहान को बीडीओ मेंहदावल, बीडीओ खलीलाबाद विनोद मणि त्रिपाठी को निर्वाचक कार्य का प्रभारी अधिकारी कार्मिक व स्वीप से संबद्ध किया है। उन्होंने सभी से तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए हैं। संवाद