फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चंद्रशेखर फिर चुने गए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को डीपीआरसी सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में पिछले दो वर्षों की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई। इस दौरान फिर से चंद्रशेखर को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

महामंत्री डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कार्यकारिणी के दो वर्षीय कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए संघ की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
वहीं निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग करने की घोषणा की। सदन ने सर्वसम्मति से एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय को चुनाव अधिकारी नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें