फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं के लिए बनेगा चैंबर, विधायक ने किया भूमि पूजन

Tue, 20 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तहसील खलीलाबाद के अधिवक्ता चैंबर के लिए भूमि पूजन करते विधायक-संवाद - फोटो : दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में अधिवक्ताओं के लिए एक और अधिवक्ता चैंबर बनेगा। सोमवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चैंबर के लिए भूमि पूजन किया ।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता में है। अधिवक्ताओं के लिए हमेशा दरवाजा खुला है। कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में भी अधिवक्ताओं के लिए 15 फरवरी 2026 से पहले शीघ्र चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। जिले में शीघ्र ही बस स्टेशन का भी निर्माण भी शुरू होगा भूमि पूजन कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, महामंत्री निरंजन सिंह, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष चौधरी, महामंत्री राम अवतार यादव, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय उर्फ विप्र जी, जनपद बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांंडेय, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, राणा रवींद्र सिंह, चतुर जी शुक्ल, सुनील कुमार पांडेय, गोरख प्रसाद श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश चंद्र राय , प्रदीप पांडेय, केसी पांडेय, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें