संतकबीरनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 377 वाहनों का चालान करते हुए 5.95 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात प्रभारी की ओर से मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 377 वाहनों से 5,95,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय वैध कागजात साथ लेकर चलने की अपील की है और कहा कि आगे भी निरंतर चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद