फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि व भाकियू नेता समेत छह का चालान

Mon, 13 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। रविवार की शाम उमरिया बाजार में प्रधान प्रतिनिधि और भारतीय किसान यूनियन नेता के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत दोनों तरफ से छह लोगों का चालान किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उमरिया बाजार निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता विजय कुमार वर्मा ने उमरिया में बाजार कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने का शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसको लेकर तनाव पहले से चल रहा था। रविवार की शाम उमरिया बाजार चौराहे पर दोनों में कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के लोग भी आपस में भीड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने लाई। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रधान प्रतिनिधि अशोक अग्रहरी व भारतीय किसान यूनियन के नेता विजय वर्मा समेत छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें