संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में नौ आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके शांतिभंग की आशंका में चालान किया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ धर पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार और थाना महुली पुलिस ने पांच आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।