संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान विकास कार्य योजनाओं को खलीलाबाद में पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पालिका विस्तार के लिए भी पत्र सौंपा। नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि खलीलाबाद नगर पालिका में विकास के लिए विभाग हर संभव प्रयास करेगा।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बरसात के मौसम में पालिका परिषद की जलनिकासी, साफ-सफाई, कूड़ा उठान, सुंदरीकरण, सड़क मरम्मत तथा जन सुविधाओं के सुचारु संचालन के कार्यों में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाए। निकाय अधिकारी प्रतिदिन क्षेत्रों में जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और नागरिकों के सामने उत्पन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। इस संबंध में जगत जायसवाल ने कहा कि बरसात में जलभराव, सड़कों के टूटने, मलेरिया, डेंगू और संचारी रोगों के फैलने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए पहले से ही पूर्ण तैयारी कर ली गई हैं।