पीड़ित शिक्षिका से घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी सोनम कुमार।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले से छीना चेन
- बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के परशुरामपुर तिराहे के पास शुक्रवार को काले रंग की बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी, सीओ, एसओ और एसओजी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना स्थल के आस-पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली रिटायर शिक्षिका माधवी अग्रहरी शुक्रवार को अपने बेटे अतुल के साथ बाइक पर बैठकर खलीलाबाद जा रही थीं। उन्हें जीवित होने का प्रमाण पत्र ट्रेजरी ऑफिस में जमा करना था। अभी मां-बेटे धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली क्षेत्र के परशुरामपुर तिराहे के पास पहुंचे ही थे। उसी बीच पीछे से दूसरी बाइक पर सवार बदमाश झपट्टा मारकर शिक्षिका के गले से सोने की चेन को छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश तेजी गति से विश्वनाथपुर की तरफ भाग निकले।
पीड़िता बेटे अतुल कुमार ने बताया कि बदमाश फूल बांह की नीली शर्ट पहने हुए था। काले रंग की बाइक थी। घटना की सूचना पर एसपी सोनम कुमार, सीओ राम प्रकाश और एसओ रविंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना के बारे में मां-बेटे से जानकारी जुटाई।
महुली पुलिस और एसओजी टीम प्रभारी धर्मेद्र सिंह आस-पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगला। एसपी ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए महुली पुलिस और एसओजी टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिया जाएगा।