फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन खिलाड़ी पुरस्कृत

Sun, 12 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोबिन्दगंज में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेल कूद में प्रथम स्थान पर आने वाले वच्चो को पुरस्कत करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के धायपोखर में रविवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने वाले प्रतिभागियों के साथ साथ विजेता सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता प्राथमिक बालक वर्ग में लहरी के श्रीकृष्ण और बालिका वर्ग में बरौली की प्रीति ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। जबकि पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग में काली जगदीशपुर के कुलदीप और बालिका वर्ग में लोइयाभार की मीना ने बादशाहत कायम की।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो योगासन और जिम्नास्टिक में प्राथमिक बालक वर्ग में महुली और प्राथमिक बालिका वर्ग में भी महुली का दबदबा रहा। वही पूर्व माध्यमिक में बालक और बालिका दोनों वर्गों में कोदवट के प्रतिभागी विजयी रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व प्रवक्ता नरेंद्र दूबे उर्फ भीम दूबे ने कहा कि हार जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। जिस तरह इस प्रतियोगिता में छोटे- छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह बेहद प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर बीईओ महेंद्र प्रसाद, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, झीनक चौधरी, अरूण यादव, रामकरन यादव, शरद पांडेय, रामसागर चौधरी, ध्रुवचंद्र मौर्य, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, मनिराम चौधरी, आत्माराम चौधरी, सियाराम, बिंदू यादव, वंदना पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

एथेलेटिक्स में कालीजगदीशपुर का रहा दबदबा
प्राथमिक बालक वर्ग दो सौ मीटर दौड में इंद्रजीत भैसहीं जोत कला, चार सौ मीटर में लहरी के श्रीकृष्ण, लंबी कूद में धायपोखर के सचिन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड और लंबी कूद में महुली की समीना, 100 और 200 मीटर में बरौली की प्रीती, 400 मीटर में धायपोखर की एरिका, कबड्डी में तिनहरी, लोकनृत्य में कठैचा और समूह गान में वसहिया विजेता रही।

पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड में काली जगदीशपुर के जय प्रकाश, दो सौ मीटर दौड में नाथनगर के विपिन, 400 और 600 मीटर दौड में काली जगदीशपुर के कुलदीप, गोला क्षेपण में यही के अमरनाथ, चक्रक्षेपण में सांखी के गंगेश, पीटी एवं कबड्डी में काली जगदीशपुर अव्वल रहा।

पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग में 100 और 400 मीटर दौड में लोइयाभार की मीना, दो सौ मीटर में कठैचा की अनुपा, 600 मीटर दौड में धायपोखर की माधुरी, लंबी कूद में महुली की शहनाज, योगासन, जिम्नास्टिक और व्यायाम में कोदवट तो समूह गान, लोकनृत्य, खो खो और कबड्डी में काली जगदीशपुर विजेता रहा।


बालिका वर्ग में दीपिका और पूजा रही प्रथम
रोसया। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदगंज में रविवार को हुआ। प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

 प्राथमिक स्तर के खेल में बालक वर्ग में 50, 100 व 400 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय तिलकूपुर के छात्र शनि ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मड़पौना के लवकुश ने प्रथम स्थान पर रहे।

लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय पारासिर के विकास ने प्रथम और कुलदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर की रेस में उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र नंद किशोर प्रथम और रमेश द्वितीय स्थान पर रहे।

जबकि 200, 400 व 600 मीटर की दौड़ में परविंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर मुबारक अली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेंद्र, मेराज अहमद, महेंद्र, मास्टर रऊफ, मकबूल अली, रामकरन, उर्मिला देवी, भास्कर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें