फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीजीएसटी की टीम ने कबाड़ कारोबारी के घर पर मारा छापा, आठ घंटे तक की पूछताछ

Wed, 20 Mar 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के बगहिया मोड़ के पास कबाड़ के गोदाम में भी जांच की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के अंसार टोला के सामने कबाड़ के बड़े व्यापारी के घर बुधवार को सीजीएसटी की टीम ने छापा मारा। टीम ने करीब आठ घंटे तक घर पर परिजनों से पूछताछ की। साथ ही कुछ कागजात भी देखे। इसके बाद टीम रात करीब आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
सेंट्रल जीएसटी की टीम दो गाड़ियों से जिले में पहुंची। एक गाड़ी में अधिकारी कबाड़ के कारोबारी सत्यप्रकाश के घर पर पहुंची और दूसरी गाड़ी में अधिकारी बगहिया मोड़ के पास कबाड़ के गोदाम में छापा मारा। एक साथ छापा मारने की सूचना पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अधिकारी अंसार टोला स्थित सत्य प्रकाश के घर पर दोपहर 12 बजे के करीब आए और उनके साथ लोकल पुलिस टीम भी थी। जीएसटी के अधिकारी घर के अंदर महिला व पुरूष सदस्यों से एक-एक कर पूछताछ की। इस दौरान शहर के अन्य व्यापारी भी जुट गए और टीम के आने का इंतजार करने लगे।
छापा मारने के दौरान लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। रात करीब आठ बजे टीम सत्य प्रकाश के घर से निकली। बताया जा रहा है कि सीजीएसटी की टीम को कही पर छापा मारने में सत्य प्रकाश भी नाम आया था। जिसकी वजह से टीम पूछताछ करने आई थी।
विज्ञापन

टीम के अधिकारियों के अनुसार जीएसटी से संबंधित कुछ छापेमारी में यहा के कारोबारी का नाम आया था। जिसको लेकर पूछताछ की गई है। साथ ही कागजात चेक किया गया है। यह एक सामान्य पूछताछ थी। इसके बाद टीम दो गाड़ियों से वापस लखनऊ लौट गई। इस मामले में सत्य प्रकाश के घर के लोग भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे हैं। हालांकि छापा मारने को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। इससे पूर्व एक साल पहले स्टेट जीएसटी की टीम ने सत्यप्रकाश के प्रतिष्ठान और घर पर छापा मारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें