फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 33 दिव्यांगों का बना प्रमाणपत्र

Tue, 30 Dec 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। 33 दिव्यांगों की जांच कर उनका प्रमाण पत्र बनाया गया। शिविर में कुल 43 दिव्यांग पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। कुल 33 दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य दिव्यांगों को दूसरे दिन आने को कहा गया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि कुल 43 दिव्यांग शिविर में आए थे। एक-एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच हुई। 33 लोगों को प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाया गया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग व उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें