सीएमओ कार्यालय पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्रों की जांच करते कर्मचारी-संवाद
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर में 21 दिव्यांगों की जांच की गई और उसके बाद उनका प्रमाण पत्र बनाया गया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि कुल 38 दिव्यांग शिविर में आए थे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक-एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। इसमें से कुल 21 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए। अन्य को प्रमाण पत्र के कमी के कारण दूसरे दिन आने को कहा गया। संवाद