फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों का पुतला जलाया

Fri, 23 Oct 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो केंद्रीय मंत्रियों पर दलितों और उत्तर भारतीयों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को खलीलाबाद के बैंक चौराहे पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 इन लोगों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजुजू और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का पुतला जलाया।
संगठन के  जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बिलकुल भी सहन करने लायक नहीं है।
सरकार को अपने केंद्रीय मंत्रियों के बयान पर अंकुश लगानी चाहिए। इससे दलितों और उत्तर भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। किसान मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर मिश्र ने कहा कि केंद्रीय और प्रांतीय सरकारें किसान तथा दलित विरोधी है।
ऐसी सरकार को आने वाले समय में जनता सबक जरूर सिखाएगी। युुवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि दनकौर और फरीदाबाद में दलितों के ऊपर हुए अत्याचार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद ने कहा कि धर्म और मजहब के नाम पर लड़ाकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस देश की एकता और अखंडता ही हमारी मिशाल है और इससे खेलने वालों को जनता सबक सिखाकर ही दम लेगी।
इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, वसीम खान, करीम खान, सुभाष चंद्र मौर्य, हेमंत पाठक, डीडी चौधरी, शाहिद अली, छोटेलाल चौरसिया, विजय नारायण समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें