जिलाअ स्पताल में शुरू हुआ सेंट्रल लैब।
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में एक साल से तैयार सेंट्रल लैब शनिवार से शुरू हो गया। इसके शुरू होने से मरीजों को एक ही भवन में सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला अस्पताल में पहले से पैथालॉजी लैब है, लेकिन वह कई जगह टुकड़ों में है। एमसीएच विंग में एक लैब, जिला अस्पताल में तीन जगहों पर अलग-अलग लैब बने हैं। जहां पर लोगों के ब्लड जांच का कार्य किया जाता है। हर लैब अलग-अलग दूरी पर है। जिसे मरीजों को इन लैब पर चक्कर लगाना पड़ता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए शासन ने अस्पताल में सेंट्रल लैब खोलने का निर्देश दिया था। जिसमे बाद जिला अस्पताल के पुराने महिला अस्पताल के कमरों को साज-सज्जा कर सेंट्रल लैब का रूप दिया गया है।
एक साल से यह लैब बनकर तैयार था, शनिवार से कार्य शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने बैठकर मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया और ब्लड सैंपल लिया।
हालांकि अभी जांच पुराने लैब में ही चल रही है, लेकिन एक-एक कर मशीनों को सेंट्रल लैब में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके शुरू होने से अब एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। लैब प्रभारी डॉ. एसके यादव और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एपी मिश्र ने सेंट्रल लैब का निरीक्षण किया और व्यवस्था के संचालन को देखा।