फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां सीएचसी में जल्द मिलेगी सेंट्रल लैब की सुविधा

Wed, 31 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिसर में भवन निर्माण का कार्य शुरु
विज्ञापन

- 200 से अधिक जांचें होंगी, मरीजों को निजी लैब का नहीं लगाना होगा चक्कर


सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में जल्द ही सेंट्रल लैब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए भवन बनाने का कार्य शुरु हो चुका है। इस लैब के बनने के बाद सरकारी दर पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी। बताया जा रहा है कि एक ही छत के नीचे 200 तरह की जांच की सुविधा होगी।

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। इस हॉस्पिटल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 500-600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सेमरियावां सीएचसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों को कुछ दिनों बाद निजी लैब पर जांच कराने नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही सेंट्रल लैब की सुविधा मिलने वाली है। इस लैब के बन जाने के बाद उन सभी रोगों की जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह लैब पीपीपी माॅडल पर संचालित होगा। इसमें आधुनिक मशीनें लगेंगी। हालांकि, जांच के लिए मरीजों को कुछ पैसे का भुगतान भी करना पड़ेगा, लेकिन वह निजी लैब से काफी कम होगा। इस लैब के भवन को बनाने का टेंडर हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने नींव की खुदाई कर निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि एक माह में भवन बनने के बाद लैब का संचालन शुरू हो जाएगा।



लैब में सुविधाएं

- इस लैब में माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित जांच हो सकेगी। इसमें कल्चर टेस्ट, ब्लड व यूरिन कल्चर टेस्ट, हिस्टो पैथालॉजी जांच, इंफेक्शन की जांच, यदि मरीज को पस बन बनेगा उसकी भी जांच, टीबी जांच समेत 200 जांच हो सकेगी।
विज्ञापन




सेंट्रल लैब बन जाने से मरीजों को काफी लाभ होगा और इलाज में सहूलियत मिलेगी। भवन के लिए नींव निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि भवन बनने के बाद जल्द ही लैब भी शुरू हो जाएगी।
- डॉक्टर सुरेश चंद्र, प्रभारी अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें