फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात्रि चौपाल में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर सेमरियावां ब्लाॅक के ग्राम पंचायत देवरिया नासिर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और समस्याओं को सुलझाया। इस दौरान कई लोगों ने पीएम आवास, राशनकार्ड से संबंधित शिकायतें की। एडीओ पंचायत ने पीएम आवास से संबंधित गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी और बताया कि पीएम आवास के लिए खुली बैठक में पात्रता की जांच होगी। दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन योजना की जानकारी दी।
राशनकार्ड कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन करने की बात कही। यह अभियान सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। रात्रि चौपाल में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अफसरूद्दीन चौधरी, पंचायत सहायक सबरून्निशा, अबू हुरैरा, मास्टर एजाज, नियाज, मुफीद, मो. साबिर, मो. अशरफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें