फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनगणना जागरूकता रैली निकाल जनभागीदारी का दिया संदेश

विज्ञापन
धनघटा में निकाली गई जनगणना जागरूकता रैली।
विज्ञापन
धनघटा। जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बाल विद्यालय प्रसादपुर के स्काउट-गाइड वालंटियरों ने जागरूकता रैली निकालकर जनसहभागिता का संदेश दिया।
विज्ञापन


रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, पल्लवी, प्रीति, प्रियल, दिव्यांश, अंशु सहित अन्य प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लिए छात्र-छात्राएं जनगणना कराना है, देश को आगे बढ़ाना है, जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक करते नजर आए। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील धनघटा, मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश चंद्र यादव, काउंसलर जामवंत यादव ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें