फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत के अधिकार पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत के अधिकार पर चर्चा
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत सेहुड़ा में पंचायती राज दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेहुड़ा के पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के अधिकार पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान ने खुली बैठक कर विकास का एजेंडा भी तैयार किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव असदुल्लाह खान ने पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन व बिंदुओं का परिपालन किया। इसके बाद गांव में तीन माह में हुए जन्म मृत्यु पर चर्चा की गई। पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया गया और आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गांव के जरूरी विकास कार्यों पर चर्चा की गई। गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई। सीएससी स्थापना और ओडीएफ प्लस ट्रेनिंग पर चर्चा की गई। अमृत सरोवर चयन पर विचार किया गया। प्रधान अफजाल अहमद ने कहा कि गांव के विकास में सभी का सहयोग जरूरी है। ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम समिति की गांव विकास में अहम भूमिका है। सभी सदस्य व समिति सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने की जरूरत है। इस दौरान शोभा देवी, भानमती, शीला देवी, खैरून निशा, आलिया खातून, ऊषा देवी, रोजगार सेवक चंद्रशेखर, नसीरुद्दीन, सुखराम, मसीहुद्दीन, श्रीराम, बुधिराम, पंचायत सहायक शाजिया परवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें