मगहर। कोतवाली खलीलाबाद के पुलिस चौकी मगहर परिसर में मंगलवार को ईदमिलादुन्नबी व गणेश चतुर्दशी पर्व के मद्देनजर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक की गयी। जिसमें एसडीएम सदर अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि ईदमिलादुन्नबी व गणेश चतुर्दशी का त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाएं। रहे।
उन्होंने कहाकि सभी लोग एक साथ मिलकर रहें। सीओ सदर अजय सिंह ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। अगर कोई कहीं दिक्कत हो तो स्थानीय पुलिस को जरूर बताए। डीजे वाले साउंड को बहुत ऊपर न बांधे नहीं तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। चेयरमैन प्रतिनिधि नुरुज्जमा अंसारी ने कहा कि यह नगर आपका है। इसकी गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य बनता है। ऐसे में सभी लोग एक साथ मिलकर रहें।
इस मौके पर अवधेश सिंह, मेंहदी हसन, सुहैल, अब्दुन्नबी, कलामुद्दीन खान उर्फ बबलू खान, हाफिज रिजवान, तनवीर अहमद, अब्दुल कलाम, सन्त यादव, राहुल आदि माैजूद रहे। संवाद