फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांति व भाईचारे के साथ बकरीद मनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बकरीद सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना महुली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय सहित क्षेत्र के धर्मगुरु व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सड़क पर नमाज न पढ़ने, परंपरागत स्थानों पर ही कुर्बानी करने, अपशिष्ट का उचित निस्तारण करने एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या सांप्रदायिक टिप्पणी पोस्ट न करें। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें