फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शांतिपूर्वक मनाएं आंबेडकर जंयती

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना बखिरा परिसर में शुक्रवार को एसओ सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के मूर्ति प्रतिष्ठापक, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शामिल हुए। साथ ही आंबेडकर जयंती शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप मनाने के संबंध में चर्चा की गई। एसओ सतीश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस, कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें