फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय में मीट और शराब के दावत की जांच सीडीओ को

Fri, 06 Sep 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने तीन दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

- सेमरियावां क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली प्रथम का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अहिरौली में बुधवार की रात स्कूल के शिक्षकों ने मीट बनाने के मामले में प्रधानाध्यापक के निलंबन के बाद पूरे प्रकरण की जांच डीएम ने सीडीओ को सौंपी है। तीन दिन में इसकी रिपोर्ट तलब की है।
बतादें कि अहिरौली गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बीएसए अमित सिंह को फोन कर सूचना दी कि कंपोजिट विद्यालय अहिरौली प्रथम में बृहस्पतिवार की रात में मीट बनाया गया था और शराब की पार्टी हुई थी। इसके बाद गांव के कार्यवाहक प्रधान राजीव प्रताप सुबह विद्यालय पर पहुंच गए तो किचन बंद मिला था। किचन खुलवाया तो वहा रखे कूकर में मीट मिला था। साथ ही एकल कक्ष में शराब की बोतल मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में बीएसए ने तत्काल हेडमास्टर अमित कुमार यादव को निलंबित कर दिया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ को दी है। टीम में बीएसए को भी शामिल किया है। तीन दिन में अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि डीएम की तरफ से जांच का निर्देश दिया गया है। सीडीओ के नेतृत्व में जांच होगी। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें