फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत... दोपहर बाद बढ़ी उमस

Fri, 06 Sep 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह तक बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिसके चलते लोगों पसीने से तर-बदतर हो गए। हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। कारण यह है कि तेज बारिश न होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें