सेहुड़ा व निपनिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीओ हाकिम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। सीडीओ हाकिम सिंह ने मंगलवार को सेमरियावां ब्लॉक कार्यालय समेत ग्राम पंचायत सेहुड़ा व निपनिया गांव के आगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में देरी व ईंट की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ हाकिम सिंह सेमरियावां ब्लॉक विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जानी। ब्लॉक कर्मियों व अधिकारियों को कार्य प्रगति बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। सेहुड़ा गांव में दो साल से निर्माणाधीन हो रहे आगंनवाड़ी केंद्र द्वितीय में देरी व लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में लगाई जा रर्ही इंट की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई।
उन्होेंने मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। निपनियां गांव में निरीक्षण में कुपोषण मुक्त गांव बनाए जाने का निर्देश आगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया। कहा कि धात्री व गर्भवती महिलाओं समेत बच्चों को योजनाओं का हर हाल में लाभ मिलना चाहिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीडीओ आर के चतुर्वेदी, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, ग्राम प्रधान अबूबकर चौधरी आदि मौजूद रहे।