फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहीद सत्यवान सिंह स्मारक निर्माण के लिए सीडीओ ने देखी जमीन

Tue, 20 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। वर्ष 1971 में भारत व बांग्लादेश युद्ध में देश के आन-बान की रक्षा करते हुए शहीद हुए सत्यवान सिंह की स्मृति में स्मारक निर्माण के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को शहीद के पैतृक गांव घोरांग का सीडीओ ने दौरा किया। सीडीओ ने स्मारक व खेल मैदान के लिए जमीन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ संत कुमार ने गांव में बनाए जाने वाले शवदाह गृह, खेल मैदान, पुस्तकालय, शौचालय व रिटर्निंग कक्ष निर्माण के लिए भी जमीन का निरीक्षण किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बहादुर सिंह राठौर ने कहा कि शहीद सत्यवान सिंह की स्मृति में बनाए जा रहे स्मारक से युवाओं को देश भक्ति की प्रेरणा मिलेगी। शासन की ओर से स्वतंत्रता के बाद युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति में स्मारकों के निर्माण के क्रम में घोरांग गांव में शहीद सत्यवान सिंह की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 500 वर्ग मीटर भूमि विकसित की जाएगी।
भूमि की व्यवस्था जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से निशुल्क कराई जाएगी। शहीद स्मारक में अधिकतम 20 फीट की ऊंचाई का गेट व छह फुट की चहारदिवारी का निर्माण कराया जाएगा। स्मारक परिसर में 15 वर्ग फुट के चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। चबूतरे पर शहीद सत्यवान सिंह की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा गांव में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, लैंडस्कैपिंग आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


कस्तूरबा विद्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

सीडीओ ने हैंसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यायल में पेयजल, जलनिकासी, शौचालय आदि की व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बीडीओ राम प्रताप पांडेय, एडीओ पंचायत गजानन पाल, संजय बहादुर सिंह राठौर, उपेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें