फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के बड़गों व मोहद्दीनपुर में सात करोड़ से बनेगी सीसी रोड

Sun, 19 May 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के बड़गों और मोहद्दीनपुर में जलभराव से निजात के लिए अब सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के बड़गो और मोहद्दीनपुर में आने-जाने वाले मार्ग पर बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के निदान के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़गो और मोहद्दीनुपर में सीसी रोड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। लोकसभा चुनाव के बाद यहां पर कार्य शुरू हो जाएगा। इस सीसी रोड के निर्माण होने से जहां जलभराव की समस्या से निजात मिलने की संभावना है, वहीं आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी सच्चिदानंद, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव होने से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यदि सीसी रोड बन गया तो काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर के बड़गो और मोहद्दीनपुर में सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है। इससे लोगाें को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें