फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिव शक्ति धाम महादेवपुर मार्ग पर सीसी निर्माण शुरू

Thu, 03 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विधायक नि​धि से शुरु हुआ ​​शिव मंदिर जाने वाली सीसी रोड का निर्माण 
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के शिव शक्ति धाम महादेवपुर में मंदिर तक आने-जाने में होने वाली समस्याएं अब दूर होंगी। वहां पर जाने के लिए विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इससे श्रावण मास में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले इस मार्ग पर जाने में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था शिवरात्रि के समय सेवक मंडल के आह्वान पर पहुंचे विधायक गणेश चंद चौहान ने मंदिर तक पहुंचने के लिए अपने निधि से सीसी रोड निर्माण कराने की घोषणा की थी। इस मार्ग पर बृहस्पतिवार को सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विधायक गणेश चंद चौहान ने बताया कि पिच मार्ग से मंदिर परिसर तक 325 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य होना था। मंदिर के लिए हम हमेशा तैयार रहते हैं जो भी जरूरत पड़ेगी वह सहयोग किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि सावन माह में मंदिर पर जलाभिषेक रुद्राभिषेक ,कथा व अन्य और धार्मिक कार्यों के लिए तमाम लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील सिंह,प्रदीप पाल, राहुल तिवारी, नरसिंह प्रजापति, अर्जुन नायक, सुबाष अग्रहरी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक प्रजापति, सहित अन्य सेवक मंडल के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें