फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: गो तस्करी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; साथी फरार

Tue, 17 Nov 2026 01:52 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मौके से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और 315 बोर का कारतूस का खोखा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ भटनी और भलुअनी थानों में पहले से गो तस्करी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में भलुअनी थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल गो तस्करी का आरोपी हेमराज यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भलुअनी थाना क्षेत्र के बेलडाड रोड पर पुलिस और गो तस्करी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

Trending Videos

वांछित था 20 वर्षीय हेमराज यादव

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भलुअनी थाने में दर्ज गो तस्करी की एफआईआर में बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जगवलिया निवासी 20 वर्षीय हेमराज यादव वांछित था। सोमवार को सूचना मिली कि वह सुरौली थाना क्षेत्र के वेदाचक शीतलपुरी निवासी जैसराज यादव के साथ मोटरसाइकिल से पकड़ी बाजार से नकदह फुलवरिया होते हुए बेलडाड रोड की ओर जा रहा है।

सूचना पर भलुअनी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में हेमराज के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि जैसराज फरार हो गया।
विज्ञापन

भटनी और भलुअनी थानों में पहले से दर्ज हैं प्राथमिकी

पुलिस ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस और 315 बोर का कारतूस का खोखा बरामद किया। हेमराज के खिलाफ भटनी और भलुअनी थानों में पहले से गो तस्करी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में भलुअनी थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गो तस्करी के मामले में वांछित हेमराज यादव को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। - सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, देवरिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें