फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीपल का पेड़ गिरने से मवेशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाथनगर के ग्राम सभा रामपुर उत्तरी के निरंजनपुर गांव में हवा के तेज झोंकों के बीच वर्षों पुराना पीपल का पेड़ उखड़कर पशुओं के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

निरंजनपुर निवासी छोटेलाल और संतराज अपने पशुओं को हौदी पर बांधकर चारा खिला रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ आई आंधी ने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और वह सीधे पशुओं पर जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की भारी टहनियों को हटाकर पशुओं को बाहर निकाला। हालांकि तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। घायल बछड़े का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें