संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गैंस सिंलिडर चुराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने सात अदद चोरी का गैंस सिंलिडर बरामद किया।
एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि बुधवार को बंजरिया पूर्वी निवासी जगदंबा प्रसाद ने सूचना दिया कि 14 अगस्त 2023 को उसके मकान के बरामदे से गैस सिंलिडर चोर हो गया। मोहल्ले के अन्य व्यक्तियों का भी गैंस सिलेंडर चोरी हो गया। पडोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहा है। उनकी सूचना पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। उसी की मदद से चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ चोर की पहचान कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकडे़ गए चोर की पहचान एकमा गांव निवासी दिवाकर के