फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गाड़ी में रखे बैग से उड़ाए नकदी व जेवरात

Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के मेंहदावल बाईपास की घटना, केस दर्ज
विज्ञापन

- मड़या में मां-बेटी को गाड़ी से उतारकर चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रिश्तेदारी में मां के साथ शादी में शामिल होने जा रही बेटी की गाड़़ी में रखे बैग से नकदी व जेवरात उड़ाने का मामला प्रकाश में आया। आरोपी मेंहदावल बाईपास से मां-बेटी को बैठाकर मड़या में गाड़ी से उतारा और फरार हो गया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी नैय्यर ने दिए शिकायत में बताया कि तीन फरवरी को दोपहर एक बजे मां के साथ मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए खलीलाबाद बस स्टेशन पहुंची। वहां से खलीलाबाद के माली टोला पूर्वी स्थित मौसी के घर जाने के लिए ऑटो की तलाश कर रही थी। इसी बीच एक चार पहिया गाड़ी आई। जिसमें एक महिला बैठी हुई थी। गाड़ी में बैठाकर उनके पास रखा बैग चालक ने पीछे के सीट के नीचे रख दिया।
विज्ञापन

जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति बैठा हुआ था। ड्राइवर गाड़ी में सीएनजी बैठाने की बात कर बस्ती की तरफ गाड़ी को मोड़ दिया। साथ ही कहा कि गाड़ी में सीएनजी भरवाने के बाद वापस लाकर उसको छोड़ देगा। उसके विरोध करने पर चालक दोनों को मड़या के पास उतारकर चला गया। बैग देखने पर उसका चैन खुला हुआ था।
विज्ञापन

बैग के अंदर रखा हुआ दो सोने की चैन, एक सोने का हार, सोने का दो जोड़ा कान का झाला, सोने की पांच अंगूठी और दस हजार नकद गायब थे। घटना के बाद मामा के लड़के को फोन कर सूचना दी। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस टीम को आरोपियों की पहचान के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें