फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, दो पर केस

Sun, 04 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला, आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा के एक गांव में शनिवार की शाम को घर में घुसकर एक युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता के मुताबिक तीन फरवरी की रात में सभी लोग घर पर सो रहे थे। रात में करीब एक बजे आरोपी सचिन घर में घुसकर सो रही 19 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर सभी लोग पहुंचे। इसके बाद सचिन गली के रास्ते भाग गया। घटना के बाद जब उलहना देने गए तो आरोपी सचिन का भाई संतोष गाली देते हुए जानमाल की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें