फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छिनैती के मामले बढ़े, पुलिस के हाथ खाली

Sat, 30 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लगातार हो रही छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। पिछले 15 दिन में कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं की तह तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं। पुलिस जब तक सक्रिय होती है तब तक वह पुलिस की पकड़ से आरोपी काफी दूर निकल जाते हैं।
जनपद पुलिस अपराधियों को पकड़कर जैसे ही जेल भेजती है वैसे ही अपराधी नई घटना को अंजाम देकर पुलिस का सिरदर्द बढ़ा देते हैं। इन दिनों जनपद में छिनैती की घटना में बढोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

तरह-तरह से अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस जब तक जांच पड़ताल करके उन्हें ट्रेस करती तब तक वह पुलिस की पकड़ से काफी दूर हो जाते हैं। एक बार पुलिस की आंख से दूर होने के बाद बदमाशों को पकड़ना पुलिस के लिए काफी मुश्किल काम हो जाता है।
पिछले कुछ दिनों में बदमाशों ने छिनैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस का सिरदर्द काफी बढ़ा दिया है। पुलिस घटना के बाद से ही सीसीटीवी व अन्य माध्यम से उन्हें ट्रेस करने में जुटी हुई है। इसके बाद भी अभी तक बदमाशों का पता पुलिस को नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें