फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि, दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि, दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

- बेलहर ब्लॉक के पजराभिरी, अमरडोभा व कुल्हड़िया गांव में मंडलीय उपनिदेशक ने की थी जांच
- डीपीआरओ ने बीडीओ को पत्र लिखकर प्रधानों व सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडलीय उपनिदेशक पंचायत महेंद्र दूबे के 17 सितंबर को किए गए निरीक्षण में बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पजराभिरी, अमरडोभा एवं कुल्हड़िया गांव में शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। अब इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मंडलीय उप निदेशक के निरीक्षण में जो तथ्य प्रकाश में आया, उनके मुताबिक ग्राम पंचायत पजराभिरी के सचिव सौरभ चौधरी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत में 123 लक्ष्य के सापेक्ष 104 शौचालयों की धनराशि प्राप्त हुई है। आवंटन के सापेक्ष मात्र दस शौचालय पूर्ण पाए गए, शेष 94 शौचालयों की धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेज दी गई है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। सभी शौचालयों की जीयो टैग करा दिया गया। निरीक्षण में 50 शौचालय ही धरातल पर पाए गए। इस गड़बड़ी के लिए प्रधान पुनिता देवी, ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड प्रेरक दोषी पाए गए। इसी प्रकार अमरडोभा में लक्ष्य 117 के सापेक्ष 20 शौचालय पूर्ण, 49 शौचालय निर्माणाधीन पाए गए। 35 शौचालय अभी शुरू नहीं हुए हैं। बेस लाइन सर्वे का लक्ष्य 172 के सापेक्ष सभी शौचालयों का जीयो टैग करा दिया गया है, लेकिन निरीक्षण के समय 150 शौचालय ही धरातल पर पाए गए। इस गड़बड़ी के लिए ग्राम प्रधान आल्हा, सचिव व खंड प्रेरक दोषी पाए गए। कुल्हड़िया में लक्ष्य 159 के सापेक्ष 118 शौचालय पूर्ण मिले। शेष का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बेस लाइन सर्वे का लक्ष्य 230 के सापेक्ष सभी शौचालयों का जियो टैग करा दिया गया है। निरीक्षण के समय 65 शौचालय ही धरातल पर पाए गए जो अपूर्ण व अधूरे है। जो शौचालय पूर्ण पाए गए उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं पाई गई। इसके लिए प्रधान समीउल्लाह, पूर्व पंचायत सचिव तथा खंड प्रेरक दोषी पाए गए। इस मामले में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने संबंधित ग्राम प्रधानों, सचिवों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें