संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दिव्यांग से मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में तीन आरोपी पर केस दर्ज किया है। पन्नेलाल यादव निवासी पायलपार ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। 30 अप्रैल शाम पांच बजे वह विपक्षी महेश के घर पर अपना बकाया चार हजार रुपये मांगने गए हुए थे, तो विपक्षी महेश उन्हें गाली देने लगा। मना करने पर महेश, गोपाल व लवकुश ने मारा-पीटा। जेब में रखा हुआ दो हजार रुपये भी निकाल लिया। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।