फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में सब्जी कारोबारी की मौत के मामले में दर्ज हुआ केस

Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने हादसे में हुए सब्जी कारोबारी की मौत के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित झिनकू प्रसाद निवासी गायघाट थाना कलवारी जिला बस्ती ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि उनका लड़का सोनू (सुनील) सोनकर सब्जी का कारोबार करता है। बेटा 16 सितंबर को गांव के सब्जी कारोबारी मोहर अली के साथ सब्जी लाने के लिए ऑटो से नवीन मंडी खलीलाबाद जा रहा था। सुबह लगभग 6:20 बजे कांटे चौकी से आगे गांधी आश्रम भुजैनी चौराहा खलीलाबाद के सामने एनएच 28 हाईवे पर पीछे से आ रही अज्ञात बस का चालक टक्कर मारकर भाग गया। जिससे लड़के सोनू का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें