संतकबीरनगर। बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गरथवलिया गांव निवासी सर्वेश कुमार ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि तीन जून को सुबह करीब छह बजे उनके पिता रामसहाय घर से बाइक लेकर निकले थे। हाईवे पर भुजैनी रोड क्राॅस करने के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से उनको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। संवाद