खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव के निवासी एक युवक की गत दिनों बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक कार चालक पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव की निवासी रामकली पत्नी स्व. श्रीराम ने कोतवाली खलीलाबाद में दी तहरीर में लिखा है कि मेरा 22 साल का पुत्र विजय कुमार गत 15 अप्रैल को खलीलाबाद किसी काम के लिए गया था।
मोटरसाइकिल से आते समय बनकटिया चौराहे के पास शाम पांच बजे एक कार चालक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संवाद