संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में गत 16 अप्रैल की रात में ट्रक की ठोकर से हुई मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। राजाजीपुरम लखनऊ के निवासी अंशुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे भाई शेखर विशाल 16 अप्रैल की देर रात अपने साथी राजेश कुमार पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम कोपिया थाना बखिरा के साथ साइड पर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।