फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि और बीडीओ में हुए विवाद में दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर एक दिन पूर्व हुआ था घटना
विज्ञापन


- खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने कसा शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक पर मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि और बीडीओ में हुए विवाद के मामले में महुली पुलिस ने केस दर्ज किया। ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिन पूर्व घटना हुई थी। खंड विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बुधवार को केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरूकर दिया।
बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने महुली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह फरवरी को अपने कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच अभिषेक पाल उर्फ बिहारी जो ग्राम प्रधान लखनापार के रिश्तेदार हैं, कक्ष में प्रवेशकर किसी बात को लेकर तैश में आ गए। उन्होंने सरकारी अभिलेख को उठाकर फाड़ दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। अचानक वह गुस्से में आकर सामने पड़ी कलम को उठाकर उसका ढक्कन खोलते हुए उसकी निब से गले पर जानलेवा प्रहार किया। किसी तरह उन्होंने अपनी गर्दन झुकाकर उनके वार को बचाया। शोरगुल सुनकर तमाम कर्मचारी कक्ष में आ गए। इसके बाद वह बाहर चले गए। पूर्व में भी कई कर्मचारी के साथ उनके द्वारा मारपीट एवं अभद्रता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के लेखा सहायक को मारापीटा गया और सहायक विकास अधिकारी व लेखाकार के साथ अभद्रता एवं मारपीट का प्रयास किया गया है। पूर्व से ही उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर उक्त आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्जकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डाॅ.दिनेश मालिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें