फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र निरीक्षण कर रहे वन दरोगा को मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के देवरियागंगा गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

-दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर सरकारी कार्य बाधा, बलावा समेत अन्य धारा के दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के देवरियागंगा गांव के पास क्षेत्र निरीक्षण कर रहे वन दरोगा को मनबढ़ ने उनकी बाइक में टक्कर मारने के साथ ही पीट दिया। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खलीलाबाद रेंज में तैनात वन दरोगा विनोद यादव पांच फरवरी को क्षेत्र भ्रमण पर थे। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद मुखलिसपुर मार्ग पर देवरिया गंगा के पास वह सड़क के नीचे की पटरी पर अपने बाइक को खड़ी करके वन निगम द्वारा कटवाए जा रहे पेड़ों का निरीक्षण कर रहे थे। वहां कुछ लोगों ने आग जलाई थी। इसके बाद कर्मचारियों को समझा-बुझाकर निकल रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचे तब तक राजकुमार पुत्र साधू निवासी देवरिया गंगा ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसका कारण पूछने पर वह भड़क गया और अन्य ग्रामीणों को भी मौके पर ही बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुमित कुमार पुत्र चंदू, रजनीकांत पुत्र प्यारे, सनोज पुत्र प्रकाश, विपिन पुत्र इंद्रजीत बिना किसी गलती के वहां पर अन्य ग्रामीणों के साथ आकर हाथापाई करते हुए उनके ऊपर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से प्रहार कर दिया। घटना में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह जान बचाकर भागे और मामले की सूचना पुलिस चौकी तामेश्वरनाथ को दी। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर उक्त पांच आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें