फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मेंहदावल थाने की पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पीडि़त की शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया गया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी पंकज ने अपने शिकायत में बताया कि उनके भाई 24 दिसंबर को पैदल ही समदा चौराहे पर जा रहे थे।
विज्ञापन

दीयाबाती गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे भाई के शरीर पर काफी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने भाई को मेंहदावल पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देखकर भाई को पहले जिला अस्पताल व बाद में रेफर होकर गोरखपुर लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में दवा इलाज से संतुष्ट न होने पर वहां एक प्राइवेट अस्पताल में भाई को भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। जहां आज भी उनका इलाज चल रहा है, और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें